धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
भागलपुर नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तेलगी बीआरसी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में सेना के जवान मोहम्मद हसनैन की मौत हो गई। मृतक जवान कल ही ड्यूटी से 20 दिनों की छुट्टी पर घर आया था और आज बभनगामा से अपने ससुराल मधेपुरा के सोनवर्षा अराजपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में बीआरसी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई और जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जवान सेना के 3 बटालियन में था और अभी देहरादून में पोस्टेड था। वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




