6 दिन से लापता किसान का कोई सुराग नहीं, परिजनों कहा अपहरण!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

बड़ी खबर

नवादा में 6 दिन से लापता किसान का नहीं मिला सुराग,परिजन ने लगाया अपहरण का आरोप , पीड़ित परिजन काट रहे डीएम एसपी के कार्यालय के चक्कर,लगा रहे हैं सकुशल बरामदगी की गुहार

नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोनावा से पिछले छ दिनों से लापता किसान दामोदर वर्मा का अब तक कोई सुराग नही लगा है.

पीड़ित परिजन ने डीएम एसपी के कार्यालय के चक्कर काट रहे है और दामोदर वर्मा की सकुशल बरामदगी
की गुहार लगा रहे है.

बता दे नगर थाना क्षेत्र के गोनावा से 15 जुलाई की सुबह 7:00 बजे से दामोदर वर्मा अपने घर के नजदीक से संदिग्ध अवस्था में लापता हो गए थे छ दिन बीत जाने के बाद भी अब तक लापता किसान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.वही पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है.

वही पीड़ित परिजनों ने मोती बीघा गोणावा निवासी रमेश कुमार उर्फ रामू पिता पवित्र यादव , जल मंदिर गोनवा निवासी उपेंद्र कुमार पिता रामेश्वर प्रसाद , नवीन नगर निवासी विनय कुमार पिता निरंजन कुमार और शिव शंकर कुमार उर्फ चीकू पर अपहरण करने का आरोप लगाया है.

फिलहाल नगर थाना की पुलिस छान बीन में जुटी है.

बाइट – संजू देवी , पीड़ित की पत्नी

बाइट – दीपक कुमार वर्मा , पुत्र

Join us on:

Leave a Comment