रवि शंकर शर्मा :-
:प्रेम विवाह के कारण ससुर ने कराई दामाद की हत्या!
बाढ़ थाना क्षेत्र के सबेरा सिनेमा हॉल के पास 12 जुलाई की संध्या ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए अंकित राज और विनय कुमार पांडे नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी थी, और ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर पुलिस लगातार अनुसंधान में जुटी हुई थी जिसका बुधवार के दिन खुलासा हो गया.
पुलिस के मुताबिक हत्या की घटना के बाद परिजनों के बयान पर बाढ़ थाना में कांड संख्या-449/2022 दर्ज करते हुए मुख्य शूटर बंटी कुमार सिंह और हत्या की साजिश रचने वाला मृतक अंकित राज का ससुर थप्पू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल 2 साल पहले अंकित राज ने अपने पैतृक गांव मराची गांव में ही एक लड़की से जबरन प्रेम विवाह कर लिया और पति पत्नी मिलकर ससुराल वालों के खाते से ₹8 लाख की निकासी कर ली, जिसके बाद दोनों परिवार में तनाव वाली स्थिति पैदा हो गई थी जिसको लेकर अंकित राज के ससुर ने अंकित को जान से मरवाने के लिए ₹4लाख की सुपारी पर हत्या की साजिश रची थी और बतौर एडवांस ₹65 हजार शूटर को दिए भी गए थे जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.
पुलिस के मुताबिक अभी दो-तीन अन्य अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसकी भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है. पुलिस के मुताबिक घटनास्थल और अन्य जगहों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान कर ली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.मामले में बाढ़ थाना अध्यक्ष राजनंदन सब इंस्पेक्टर अनुरोध कुमार, धर्मेंद्र कुमार और बलवीर कुमार की टीम ने इस दोहरे हत्याकांड का सफलता पूर्वक खुलासा कर दिया.
वाइट– राजनंदन थानाध्यक्ष बाढ़




