घी कारोबारी का प्रतिष्ठान जलकर हुआ खाक, लाखों का नुकसान!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-


नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवादा शहर के सोनार पट्टी स्थित एक घी कारोबारी के घर भीषण आग लग गई है। मकान बनाने का काम किया जा रहा था। आग लगते ही लोग भाग कर अपनी जान बचाई और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन टीम को दिया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। लेकिन गली संकीर्ण होने के कारण आग पर काबू पाने में अग्निशमन टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मकान घी कारोबारी नीरज साव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस मकान में घी बनाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा था, तभी अचानक घी गिर गया और फिर घी में आग पकड़ लिया। जिसके बाद घी बनाने का काम कर रहे लोग भाग कर अपनी जान बचाई। अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने की तमाम कोशिशें कर रही है, लेकिन फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

Join us on:

Leave a Comment