प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में भू माफिया और दबंग लोगों से आजिज आकर बखरी थाना क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के महानपुर गाँव निवासी वीरंजन यादव की पत्नी रामकुमारी देवी ने जिला अधिकारी बेगूसराय को आवेदन देकर आत्मदाह करने की घोषणा की है घटना के संबंध में बताया जा रहा है की रामकुमारी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने जमीन पर मकान बना रही है। जब मकान तामली तक पहुंच गया उसके गांव के दमंग और भू माफिया ने सीओ से मिलकर मेरे जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। और पीड़िता महिला रामकुमारी देवी को गांव के दबंग और भूमाफिया खुले आम सर्वजनिक जगह सड़क पर गोली मार कर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। आप इस तस्वीर में साफ देख और सुन सकते हैं की भूमि किस तरह से गोली मारने की धमकी दे रहे हैं इससे लगता है कि बिहार में कानून का डर खत्म हो गया है। राजकुमारी देवी ने न्याय के लिए शिकायत बखरी थाना, डीएसपी, एसडीओ,और जिला पदाधिकारी बेगूसराय को कई बार लिखित आवेदन दे चुकी है इसके बाद भी न्याय नहीं मिला है पीड़ित महिला न्याय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में न्याय मांगने गई और आवेदन माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी उन्होंने न्याय का भरोसा दिया लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका है राजकुमारी देवी अपनी जान माल की रक्षा एवं न्याय के लिए आज फिर से जिलाधिकारी बेगूसराय को आवेदन देकर कहां है कि मुझे 22 जुलाई तक न्याय नहीं मिला तो मैं समाहरणालय के सामने 10: बजे दिन से भूख हड़ताल पर बैठूंगी और 4:00 बजे संध्या मैं आत्मदाह करूंगी
बाईट:-राजकुमारी देवी पीड़ित महिला




