फाइनेंस कम्पनी की शाखा से 10 लाख से अधिक की लूट!

SHARE:

रिपोर्ट :- अरविंद कुमार :-

इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ हथियार बंद अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी से 10 लाख से अधिक रूपए लूट की घटना को अंजाम दिया है ।
मामला जिले के घोडा सहन थाना छेत्र के बिच बजार की है जहाँ भारत फाइनेंस कंपनी का ऑफीस था । और सुबह सुबह ऑफिस के मैनेजर ऑफिस में पहुचे तभी पहले से घात लगाए अपराधियो ने ऑफिस में घुस कर मैनेजर राजेश तिवारी के ऊपर हथियार तान दिया और ऑफिस में रखे लगभग 10 लाख 53 हजार रुपए लूट चलते बने ।
इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को लगी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुची और सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियो के शिनाख्त में जुट गई है । इस बीच घटना को अंजाम देकर जिस रास्ते से अपराधी भागे थे उस रास्ते में भी पुलिस द्वारा पीछा किया गया पर पॉलिस खाली हाथ ही लौट पाई ।
इस घटना के बाद घोड़ासहन पुलिस कि बेचैनी बढ़ गई है । क्योंकि जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर तो सवाल उठ ही रहे है । साथ साथ सरकार के सुशासन पर भी सवाल उठ रहा है ।

बाइट– राजेश तिवारी — मैनेजर भारत फाइनेंस

बाइट–राजेश कुमार DSP शिकरहना

Join us on:

Leave a Comment