रिपोर्ट :- अरविंद कुमार :-
खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ यौन शोषण के आरोपी फरार दारोगा के घर पुलिस द्वारा कुर्की की गई है ।
यह मामला जिले के घोड़ासहन थाना छेत्र के घोड़ासहन बाजार की ही है । जहाँ के रहने वाले बिहार पुलिस के दारोगा सन्नी कुमार पर एक पीड़िता ने वर्ष 2021 में ही यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी जिसमे थाना द्वारा 439/ 21 केस दर्ज किया गया था ।
पहले से जहानाबाद जिले के घोषी थाना में पदस्थापित रहे दारोगा सन्नी कुमार के ऊपर जब पीड़िता ने मामला दर्ज कराया तब से दरोगा सन्नी फरार चल रहे थे । और जब अंततः वे हाजिर नहीं हुए तो फिर घोड़ासहन पुलिस बुलडोजर लेकर आज दारोगा के घर पहुची और फिर कुर्की किया गया ।
हलाकि इस बीच मौके पर पीड़ित लड़की पहुची और फिर प्रशासन पर ही भेद भाव का आरोप लगाने लगी । पीड़िता का कहना था कि बुलडोजर सिर्फ दिखने के लिये लाया गया है दो फ्लोर के मकान में छुआ तक नही और मात्र सिर्फ कुछ टूटे फूटे फर्नीचर और कपड़े को ही पुलिस जब्त कर ले गई है।क्या ऐसे ही कुर्की होता है तो बुलडोजर लाने की क्या जरूरत पड़ी।
लेकिन इस कार्यवाई से इलाके में सनसनी फैली है कि कानून अपना कार्य कर रही है । इस बीच देखने वाली बात होगी की इस कार्यवाई के बाद क्या फरार दारोगा हाजिर होते हैं या नहीं ।




