पार्टी विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी का सम्मेलन आयोजित!

SHARE:

REPORT– Arvind Kumar :-

दिल्ली , पंजाब के बाद अब बिहार में आम आदमी पार्टी अपने पार्टी को विस्तार करने में जुट गई है ।
इसी को लेकर पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में पार्टी द्वारा एक सम्मलेन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्या अथिति के रूप में पार्टी नेता शत्रुधन साहू , सुनील सिंह , उमेश कुशवाहा सहित कई पार्टी नेता पहुचे थे ।
पार्टी के जिला प्रभारी जुनैद इलाही के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमे दर्जनों लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये । वही पार्टी के विस्तार को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई । जिसमे पार्टी के नेताओ ने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को बिहार में लाने की बात किये । वही इस मौके पर स्थानीय नेता मुस्तफा ने बताया कि पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा है महिलाओं को सम्मान व अधिकार देना ।

बाइट– मुस्तफा –आप नेता

Join us on:

Leave a Comment