धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-
सावन की पहली सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर सभी शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़!
भागलपुर।सावन की पहली सोमवारी और आज नागपंचमी के अवसर पर भागलपुर व भागलपुर के आसपास शहर के बाबा वृद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर बुढ़ानाथ , शिव शक्ति मंदिर भूतनाथ मंदिर पिपली धाम मंदिर गोनूधाम के अलावे सभी शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। बाबा को जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। खासकर सावन मास के सोमवारी पर सभी शिव भक्तों की मान्यता है कि बाबा के पूजा अर्चना करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है, और सावन मास के सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर बाबा को जल चढ़ाने का महत्व और भी ज्यादा हो जाता है। वही लोगों की मनोकामना पूरी होती है।दो साल से कोरोना के कारण जहां सावन के अवसर पर मंदिरों में पट बंद थे और भक्तों को पूजा करने पर भी रोक थी। लेकिन इस बार सरकार के द्वारा छूट दिए जाने के बाद मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखी जा रही है।




