पटना :- अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, कई जिले की पुलिस को थी तलाश!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बाढ़ अनुमंडल की सालिमपुर पुलिस ने बड़ी अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है।
एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने की सूचना पर छापेमारी किया गया, जहाँ 6 लुटेरों को, 5 पिस्टल,10 जिंदा कारतूस और 1लाख97हजार रु, 8मोबाइल और एक लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
एएसपी ने बताया कि इनलोगी ने 30 जून को सलीमपुर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप से 50हजार की लूट की थी,जिसके जांच में पुलिस जुटी हुई थी।दुबारा ये सभी लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे तभी पुलिस ने बिहटा एनएच 30 के पास से गिरफ्तार किया।
पूछ ताछ में पता चला की इन बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक लूट कांड के छोटे बड़े घटनाओं को अंजाम दिया है।
जिसमे बेगूसराय में पिछले महीने पीएनबी बैंक लूट कांड भी शामिल है।बेगूसराय,वैशाली,और पटना के कई थानों में ये अपराधी मोस्ट वांटेड है।इनकी पहचान सोनू कुमार ,धीरज कुमार ,विशाल कुमार ,नीतीश राय सभी वैशाली जिले के निवासी के रूप में हुई है!
वहीं नीतेश कुमार बेगूसराय और विशाल छपरा का रहने वाला है। इनकी गिरफ्तारी से लूटकांड जैसे संगीन अपराधों में कमी आने की सम्भावना है.
बाइट :- अरविन्द प्रताप सिंह ASP, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें