मोदी सरकार विपक्ष की भूमिका समाप्त करने को आतुर- कांग्रेस!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

  • मोदी सरकार की सच्चाई बताने के लिए विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी शब्द असंसदीय माने जाएंगे *
    संसद के दोनो सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सदस्य अब चर्चा में हिस्सा लेते हुए जुमलाजिवी, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चांडाल चौकड़ी, गुल खिलाई, पीठू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। अब ऐसे शब्दों के प्रयोग को अमर्यादित आचरण माना जाएगा।
    गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली,राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, अरुण कुमार पासवान आदि ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की भूमिका को ही समाप्त करने पर आतुर है, जबकि खुद उनके द्वारा विपक्ष को आंदोलनजीवी सहित क्या, क्या नहीं बोला गया, परंतु विपक्ष का कड़वा सत्य जुमलाजीवी शब्द जो सच्चाई उजागर करती है, उससे दबाने के लिय इस प्रकार का काम कर रही है।
    नेताओ ने कहा की मोदी सरकार की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को एकजुट हो कर विरोध करने की आवश्यकता है ।

Join us on:

Leave a Comment