रिपोर्ट – अमित कुमार!
एंकर..राज्यसभा सांसद और RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी की सरकार जाएगी।
इसके साथ ही बिहार में हो रहे एनकाउंटर पर पूछे गए सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “ये पुलिस का काम है। पुलिस को जहां उचित लगेगा, वहां कार्रवाई करेगी। कानून अपना काम कर रहा है।”
फिलहाल इस बयान के बाद बिहार और बंगाल दोनों की सियासत गरमा गई है।



