वैशाली- मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे की ईंट पत्थरों से पीटकर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद चाचा ने अपने ही भतीजे की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
मृतक बिजलीपुर गांव निवासी रंजीत पासवान का पुत्र राजू पासवान है। बताया जा रहा है कि राजू और उसके चाचा संजय पासवान के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की देर शाम दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
आरोप है कि इसी दौरान संजय पासवान ने राजू के सिर पर ईंट से जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है।
राजू पासवान अपने परिवार का इकलौता वारिस था। उसकी शादी इसी वर्ष नवंबर महीने में तय हुई थी, और शादी की तारीख भी निश्चित हो चुकी थी। लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

वाईट– गोपाल मंडल एसडीपीओ सदर टू

Join us on: