नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
बरौनी गांव के फुटबाॅल खिलाड़ी का दरोगा में चयन,ग्रामीणों में खुशी की लहर।
बरौनी
बरौनी तीन पंचायत वार्ड 12 निवासी सुलेखन शर्मा एवं सुशीला देवी का पुत्र राजेश कुमार ने बीपीएससी द्वारा निकाले गये दरोगा परिणाम में सफल हुए।जिसके बाद उनके पैतृक आवास बरौनी गांव पर ग्रामीणों, समाजसेवियों,जनप्रतिनिधियों एवं खेलाप्रेमियों के द्वारा बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।बताते चले कि राजेश पिछले 10 वर्षों से बरौनी ग्रामीण क्लब से जुड़कर अच्छे फ़ुटबॉल खिलाड़ी के रूप में बरौनी गांव एवं बेगूसराय जिला का नाम रौशन कर रहा था।खेल के साथ साथ राजेश पढ़ाई में भी अव्वल दर्जे के छात्र थे।जिसने दो बार रेल्वे की डी ग्रेड की नौकरी में चयनित हुए लेकिन उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़कर दारोग़ा की तैयारी में लगे रहे।उनकी लगन और मेहनत का फल है जो आज वे सपल हुए।राजेश वर्तमानमें बरौनी रिफाइनरीमे डेली वेजेजपर संवेदक के अंदर कार्य रहें हैं।बरौनी ग्रामीण क्लब के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना ने सबसे पहले राजेश को यह खुशखबरी दी।वहीं राजेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया।एवं अनुशासित जीवन जीने के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा के लिए बरौनी ग्रामीण क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।मौके पर बरौनी तीन पंचायत मुखिया अमलेश कुमार,बरौनी एक मुखिया पंकज सिंह राधे राधे,पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमार,राहुल कुमार टुल्लु, कर्मबीर कुमार,अमित कुमार,भाजपा नेता सुभाष प्रसाद सिंह,बेगुसराय फ़ुट्बॉल संघ के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा,सुरेश चौहान,बिपिन कुमार,चिरंजीवी ठाकुर आदि ने नव चयनित दरोगा राजेश को बधाई दी।




