रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
सीएम नीतीश कुमार व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मिल कर हालचाल लिया
: जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने वशिष्ठ नारायण सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर हालचाल लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बहुत दिनों से वशिष्ठ बाबू अस्वस्थ हैं। रेगुलर चेकअप होता आ रहा है। उनकी तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है। उनकी स्थिति को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि उनका इलाज अब दिल्ली एम्स में होगा। इसलिए आज शाम 5 बजे एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत कई दिनों से खराब थी। कमर का ऑपरेशन हुआ था उस वजह से समस्या आ रही है। साथ ही पेट संबंधी समस्या भी है। जिसके कारण वे ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहे हैं।




