प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय पुलिस ने पत्रकार सुभाष कुमार हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल रौशन कुमार , प्रियासु कुमार और सौरभ कुमार को बंगाल में गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।
गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मी ने अपने साथियों के साथ 20 मई की रात परिहारा थाना के सांखु गांव में पत्रकार सुभाष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रिमांड पर पूछताछ में इन लोगों के द्वारा इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी तथा पूछताछ में हत्याकांड का कारण बताया कि साखों गाँव की एक लड़की द्वारा दिनांक 20 मई को नवीन महतो की शादी में डी०जे० पर डांस करने हेतु बुलाया गया था। डीजे पर डांस के कम में रौशन कुमार और उसके साथियों का साखों गांव के ग्रामीणों के साथ नाचने के दौरान विवाद हुआ। बदले लेने की नियत से इन तीनों ने अपने गांव से अन्य लोगों को बुलाया और साखो गाँव के मंदिर के पास ग्रामीणों तथा सुभाष के साथ पुनः नोक झोक हुआ इसी क्रम में प्रियांसु एवं रौशन के द्वारा पत्रकार सुभाष कुमार को गोली मार दी गयी जिससे उसकी मौत हो गई । हत्या के बाद ये लोग रोसड़ा स्टेशन गये उसके बाद दलसिंहसराय स्टेशन , उसके बाद बरौनी स्टेशन पहुँच कर वहाँ से ट्रेन पकड़ कर कटनी मध्य प्रदेश चले गये जहाँ से ये लोग दिल्ली गये फिर उड़ीसा आ गये कुछ दिन उडीसा में रहने के बाद चंदननगर थानाक्षेत्र जिला – हूगली पश्चिम बंगाल में फर्जी आधार कार्ड बनाकर किराये के मकान में रहने लगे । बेगूसराय पुलिस द्वारा लगातार Intelligence share इन राज्यों की पुलिस के साथ किया जा रहा था । पुलिस की भनक मिलते ही इन्हें गिरफ्तार कर चंदननगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। हत्याकांड कांड में प्रयुक्त एक देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है । एसपी ने कहा कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सभी आरोपियों पर इसकी डिटेल चला कर फांसी की सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




