जदयू नेताओं ने नमाजियों को बकरीद पर फूल भेंट किया!

SHARE:

मनोज कुमार :-

गया जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया श्री राजू बरनवाल जी, गया लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विजय मांझी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शौकत अली जी एवं जनता-दल यू. के सम्मानित साथियों के द्वारा गया के गाँधी-मैदान में सुबह के नमाज़ के बाद मुस्लिम भाइयों को गुलाब का फूल देकर ईद उल जोहा (बकरीद) पर्व के लिए मुबारकबाद दियें, साथ ही उन्होंने कहा कि ये पावन त्योहार हमें एक न्यायपूर्ण, सौहार्दपूर्ण मधुर और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा और साथ ही उम्मीद जताते हैं कि बकरीद का ये मौका हमारे बीच भाईचारे और करुणा की भावना को और भी बढ़ाएगा। #बकरीद के मौके पर श्री बरनवाल जी ने कहा- ईद मुबारक! बधाई. यह त्योहार हमें मानव जाति की भलाई के लिए सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए हमसबों को प्रेरित करेगा।

Join us on:

Leave a Comment