दूसरी बार कोरोना की चपेट में आई बिहार की मंत्री लेसी सिंह

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी व जल संसाधन मंत्री संजय झा पहले से संक्रमित

पटना : बिहार में फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। सूबे के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मंत्री लेसी सिंह भी फिर से इसकी चपेट में आ गई है। पिछले एक महीने के अंदर वे दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
खबरों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर लेसी सिंह ने पूर्णिया स्थित आवास में खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि जून में मोतिहारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद जांच में वे कोरोना संक्रमित पाई गई थीं।
एक महीने की भीतर यह दूसरा मौका है जब वे कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।
डॉक्टरों की सलाह पर लेसी सिंह पूर्णिया स्थित अपने आवास में आइसोलेट हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके अलावा पिछले दिनों उनके साथ रहे लोगों को भी अपनी-अपनी जांच करने की सलाह दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment