निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट:-
ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में एक मोटरसाइकिल चालक का ईलाज के दौरान हुई मौत।
भागलपुर बाईपास टीओपी थाना क्षेत्र के बैजानी टुट्टा पुल के समीप हुई एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत ईलाज के दौरान हो गयी, बताया जा रहा है कि विगत चार दिन पूर्व टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी टुट्टा पुल के समीप एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गया था, टक्कर इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जख्मी चालक को ईलाज के लिए ग्लोकल हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया था जहां स्थिति नाजुक होने के कारण डाॅक्टरों द्वारा कोलकाता रेफर कर दिया गया,लेकिन हाॅस्पीटल कोलकाता जाने के दौरान बौसी में ही उसकी मौत हो गयी, मृतक सतघरा भैरोपुर विजय मंडल का पुत्र रंजीत मंडल हबीबपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।




