निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट:-
एक फाइनेंस कर्मी के बाईक के डिक्की में रक्खे रुपए को उचक्कों ने उड़ाया।
INTRO -भागलपुर लोदीपुर थाना क्षेत्र के चकधरिया गांव में एक फाइनेंस कर्मी से बाईक के डिक्की में रक्खे रुपए को उचक्कों ने उडा लिया, बताया जा रहा है कि भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी सोनु कुमार चकधरिया गांव में रूपैये कलेक्शन कर अपने मोटरसाइकिल के डिक्की में 195800 ₹ (एक लाख पंचानवें हजार आठ सौ रुपैये) रखे थे, जहां अज्ञात चोरों द्वारा मौका पाते ही डिक्की से एक लाख पंचानवें हजार आठ सौ रुपैये उड़ाकर चंम्पत हो गये, वहीं फाइनेंस कर्मी सोनू कुमार ने लोदीपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।




