हत्याकांड के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस बनी बंधक, पिटाई!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

गिरफ्तार करने गई पुलिस खुद बनी बंधक, एसडीपीओ के ड्राइवर को चोट, अस्पताल में भर्ती!

ग्रामीणों ने पुलिस की कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, पूरा साधोपुर बना रणक्षेत्र!

भागलपुर।नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में हत्याकांड के अभियुक्त वरुण कुमार को पकड़ने गई पुलिस को जब अपराधी वरुण नहीं मिला तब उसके भतीजे 14 वर्षीय राजीव से रंगरा थाना प्रभारी महताब आलम ने वरुण के बारे में पूछा जिस पर युवक ने अपने चाचा का पता नहीं मालूम होने की बात कही जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा गोली चला दी गई जिसमें 14 वर्षीय युवक के पैर में गोली लगी है ।वही ग्रामीणों ने पुलिस वालों को घेर कर जमकर पिटाई कर दी, जिसमें थाना प्रभारी महताब आलम का सर फूट गया ।वही पुलिस की कई गाड़ियों को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है वही घायल युवक का बास इतना दोस था कि वह अपने अपराधी चाचा का पता नहीं जानता था और उसने पुलिस को पता नहीं बताया इसीलिए पुलिस ने उसे गोली मार दी वही अब देखने वाली बात है कि पुलिस के वरीय पदाधिकारी इस घटना के बाद किस प्रकार की कार्रवाई करते हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें