शिक्षकों को दी गई विद्यांजलि योजना की जानकारी और प्रशिक्षण!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

विद्यांजलि योजना के तहत जहां पढ़े, वहीं पढ़ाने और स्कूल बेहतर बनाने का मिलेगा अवसर- बीआरपी मोइन आलम

गया। इममागंज बीआरसी में गुरुवार को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम एवं बीआरपी मोइन आलम के नेतृत्व में प्राइमरी,माध्यमिक और हाई स्कूल के प्रधानध्यापको को विद्यांजलि योजना के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई के विद्यानजली एक संस्था है जिसके पोर्टल पर विद्यालय का रजिस्ट्रेशन कराना है। साथ ही अपने विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर,शौचालय,बाउंडरी और कमरा आदि उपलब्ध के साथ रजिस्ट्रेशन इमामगंज प्रखंड कार्यालय में होगा। इसके एलावे बीआरपी मोइन आलम ने विस्तृत रूप से विद्यानजली योजना के बारे में बताया के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने में अब सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि हर कोई अपने तरीके से योगदान दे सकेगा। ये योगदान बच्चों को पढ़ाने-लिखाने से लेकर उनके खाने-पीने से जुड़ी सुविधाओं को जुटाने व स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि से जुड़े होंगे। इसके तहत सरकार और स्कूलों का सबसे ज्यादा फोकस इन्हीं स्कूलों से पढ़े पूर्व छात्रों और ऐसे स्थानीय लोगों को इस मुहिम से जोड़ने को लेकर है, जो सेवानिवृत्ति हो चुके हैं और खुद को सामाजिक विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रखते हैं।
शिक्षा मंत्रालय ने यह पहल उस समय की है, जब राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) में सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया गया है। मंत्रालय ने इसे लेकर विद्यांजलि 2.0 नाम की एक नई योजना शुरू की है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति स्कूलों को बेहतर बनाने की इस मुहिम से जुड़ सकता है। इनके जरिये वह अपने हिसाब से मदद कर सकता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें