प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने एसीड पी कर दे दी जान!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में पति और ससुराल वालों के दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने एसीड पीकर आत्महत्या कर ली। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। बताया जाता है कि कैथमा गांव निवासी नंदकिशोर राय की पुत्री कोमल कुमारी की शादी लखीसराय जिले के जैतपुर निवासी अमित कुमार के साथ 29 अप्रैल 2021 को धूमधाम के साथ हुई थी, लेकिन शादी के समय ही लड़की को कोरोना हो गया जिसके बाद उसे वापस मायके लाया गया। इसके बाद से ही पति और ससुराल वालों के द्वारा दहेज के रूप में एक चार पहिया वाहन की डिमांड की गई और इसको लेकर लगातार लड़की को प्रताड़ित किया गया और शादी के बाद से लड़की को वापस ससुराल नहीं ले जाया गया। आरोप है कि 7 जुलाई को पति से फोन पर विवाद हुआ जिसके बाद बाथरूम में जाकर एसिड पी लिया। गंभीर हालत में कोमल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में उसे भेज दिया है। पुलिस परिजनों के आरोप के हिसाब से आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट- आर्यन राज, मृतिका के भाई

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें