कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज के दौरान मौत!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

जेल के अंदर यूवक ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, इलाज के दौरान हुई मौत!

भागलपुर।नवगछिया जेल में दो दिन पहले खरीक पुलिस के द्वारा नाबालिक बच्ची के अपहरण मामले में मरारडीह के रहने वाले सनी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसकी संदिग्ध अवस्था में आज मौत हो गई। सूत्रों की माने तो कैदी के द्वारा जेल में गले में तोलिया का फंदा डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल भेज दिया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा वीडियोग्राफी कराकर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वही इस मसले पर जेल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रही है। वही मृतक के परिजन भी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। आखिर कैदी ने आत्महत्या क्यों की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें