युवक का अपहरण,आक्रोशित लोगों ने सकुशल बरामदगी को लेकर किया सड़क जाम!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में घर के पास से एक युवक का अपहरण कर लिया गया है। अपहृत युवक की बरामदगी को लेकर परिजन और स्थानीय लोगों ने ने एनएच -28 को जाम कर हंगामा किया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव की है । बताया जा रहा है कि रजनीश कुमार बीते शाम अपने घर से किसी साथी से मिलने की बात कहकर निकला था और फिर वापस नहीं आया। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है । गौरतलब है कि रजनीश कुमार के पिता मुकेश कुमार सिंह की 10 वर्ष पूर्व अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार सिंह बछवारा थाना क्षेत्र के हादीपुर के रहने वाले थे और यहां जब उनकी हत्या अपराधियों ने कर दी तब मुकेश कुमार सिंह की पत्नी अपने पुत्र को लेकर अपने मायके आधारपुर चली गई और वहीं पर घर बनाकर रहने लगी। लेकिन शुक्रवार की शाम जैसे ही रजनीश कुमार घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं आया तब परिजनों के मन में आशंका होने लगी और परिजनों ने अपहरण की आशंका के साथ-साथ सड़क को जाम कर युवक की बरामदगी की मांग की है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।
बाईट- रजनीश की मां

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें