नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
स्थानीय लोगों में दहशत का महौल।
बरौनी
फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत रात साढ़े आठ बजे के आसपास एक युवक की बेखौफ अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी।स्थानीय लोगों ने बताया कि कारी बीडी मार्केट विवाह भवन के पास चाय दुकान पर बैठा था।घात लगाए अपराधी ने उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ओम प्रकाश,फुलवड़िया थाना प्रभारी नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये।जानकारों के मुताबिक इस मामले में संदिग्ध एक युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किये जाने की सूचना है।जानकारी के अनुसार सुनियोजित तरीके से मुतक निपनियां मधुरापुर पंचायत निवासी कारी सिंह को घर से फोन कर बीडी मार्केट चाय दुकान फुलवड़िया थाना क्षेत्र बारो बाजार में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ के आसपास बुलाया।जहां घात लगाए अपराधियों ने उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी।स्थानीय लोगों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हत्या किये जाने की चर्चाएं है।मृतक के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि शराब माफियों के वर्चस्व को लेकर हत्या हुई है।वहीं मिली जानकारी के अनुसार मृतक का एक भाई अपराधिक मामलों में बेगूसराय जेल में है।वहीं मृतक युवक की पहचान तेघड़ा प्रखण्ड अंतर्गत निपनियां वार्ड संख्या 6 निवासी 28 वर्षीय श्रवण कुमार उर्फ कारी सिंह के रूप में हुई।मिली सूचना अनुसार मृतक को पांच से ज्यादा गोली लगी है।फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्थानीय पुलिस के जांच के बाद ही हो पायेगा।वहीं घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों के बीच स्थानीय लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं है।




