रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
बिहार पुलिस के दबंगई और करप्शन के मामले तो आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. अब बिहार पुलिस के दरोगा जी रेल के टिकट चेकर पर भी अपना रौब दिखाने लगे हैं. मामला बीते मंगलवार की शाम दानापुर भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन की है जब ट्रेन के AC बोगी में तैनात टीटी दिनेश कुमार सिंह द्वारा एक दरोगा जी से टिकट की मांग करने पर दरोगा जी ने सिर्फ भद्दी भद्दी गालियां दिया ,बल्कि उन्हें जमकर धुनाई की भी कर दिया .पहले दरोगा जी ने ट्रेन में टीटी साहब से को पिटाई किया, उसके बाद पटना से खुलने के बाद ट्रेन जब बख्तियारपुर पहुंची तो दरोगा जी ने बख्तियारपुर जीआरपी के दरोगा सुनील कुमार से मदद लिया और सुनील कुमार एवं अन्य चार पांच पुलिसकर्मी तथा ट्रेन में बैठे दरोगा जी सब ने मिलकर टी टी साहब का जमकर धुनाई किया लात घुसे से पिटाई से चिल्लाते हुए टी टी साहब ने पिटाई देख रहे दर्शकों से मदद लिया जहाँ कुछ महिलाओं ने उसे बचाया .जब ट्रेन बाढ़ पहुंची तो टीटी साहब ने बाढ़ के जीआरपी में अपना आपबीती का लिखित आवेदन दिया. पीड़ित टी टी दिनेश कुमार सिंह ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि दानापुर से ट्रेन भागलपुर जाती है .पटना में ही दरोगा जी एसी बोगी के चेयर पर बैठ गए थे. फतुहां से ट्रेन खुलने के बाद हमने एसी बोगी में टिकट चेक करते हुए दरोगा जी के पास पहुंचा जो चेयर सीट पर बैठे हुए थे. वे वर्दी में थे डबल स्टार लगा हुआ था, हमने उनसे सिर्फ पूछा कि आपके पास एसी सीट का टिकट है तो उन्होंने कहा नहीं है, हमने उनका कोई चीज चेक नहीं किया सिर्फ इतना कहा कि आगे जब सीट वाला आ जाएगा तो आप दूसरे बोगी में चले जाइएगा. जिस पर उन्होंने मुझे गाली गलौज करने लगे . ट्रेन में बैठे पैसेंजर सुन रहे थे . फिर भी हम दूसरे बोगी में चले गए उसके बाद वहां पहुंचकर मेरे साथ मारपीट करने लगे जैसे ही ट्रेन बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची तो वह दरोगा जी बख्तियारपुर के जीआरपी से एक दरोगा जिसका नाम सुनील कुमार बताया गया है और चार पांच पुलिसकर्मी को बुला लिया और सभी ने मिलकर मेरा जमकर पिटाई किया .जब हम रोने लगे तो कुछ महिला ने बीच-बचाव किया और हमें बचाया. बख्तियारपुर से खुलने के बाद ट्रेन जब बाढ़ स्टेशन पहुंची तो टीटी दिनेश कुमार सिंह ने बाढ जीआरपी में जाकर अपनी आपबीती का लिखित आवेदन दिया. उसके बाद वह ट्रेन से भागलपुर के लिए निकल गए.




