रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
श्रम संसाधन विभाग के मंत्री ने अधिकारियों के साथ कि समीक्षा बैठक,बैठक में श्रम विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा
पटना –––श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री, श्री जिवेश कुमार की अध्यक्षता में विभागीय आज दिनांक 07 जुलाई 2022 समीक्षा बैठक कि गई, बैठक के दौरान माननीय मंत्री द्वारा, बिहार भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के हितार्थ शुरू किये गए अनलाइन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के आवेदनों का एक माह के अंदर त्वरित निष्पादन किए जाने पर बल दिया गया। साथ ही इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही गयी| जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें| माननीय मंत्री द्वारा सभी अधिकारियों को विभागीय कार्यालय को पूर्णतः ई – ऑफिस में परिवर्तित कर ससमय सभी कामगारों को लाभ दिए जाने हेतु निर्देश दिया गया। बंधुआ मजदूर पुनर्वास से संबंधित विषय को लेकर माननीय मंत्री ने सभी सहायक श्रम अधीक्षक एवं उप श्रम अधीक्षक को निदेशित किया कि वे अपने स्तर से बंधुआ मजदूर पुनर्वास विषय पर गहनता से विचार करें साथ ही इससे संबंधित जितने भी मामले न्यायालय में हैं, उस पर त्वरित कारवाई करते हुए उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करें|
बैठक में श्री जिवेश कुमार ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग सिस्टम को लेकर भी जानकारी हासिल की और कहा की बाल मजदूर को मुक्त करा कर उनके पुनर्वास और शिक्षण की व्यवस्था करना हम सब की जिम्मेवारी है| इसके अलावा समीक्षात्मक बैठक में दरभंगा और पटना प्रमंडल में श्रमिकों के बच्चों के लिए दो आवासीय विद्यालय बनाने पर सहमति दी गई, विद्यालय हेतु 3 एकड़ जमीन के उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों के आवासन कि व्यवस्था प्रखण्ड में ही किए जाने पर सहमति दी गई| जिससे श्रमिकों के कार्य में बिना व्यवधान ससमय उनके आवेदनों का निष्पादन हो सके|
बैठक के दौरान विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, विशेष सचिव श्री आलोक कुमार, श्रम आयुक्त सुश्री रंजीता, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण श्री राजीव रंजन, संयुक्त सचिव श्री पंकज कुमार और आप्त सचिव उपस्थित रहे|




