RPF ट्रेनिंग सेंटर में निकाली गई बाईक रैली!

SHARE:

गोविन्द कुमार की रिपोर्ट :-

मोकामा : आरपीएफ ट्रेनिग सेंटर मोकामा घाट में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा बाईक रैली निकाला गया। रेल आईजी मयंक के आदेशानुसार असिस्टेंट कमांडेंट प्रसन्न कुमार की अध्यक्षता में बाइक रैली मोकामा घाट ट्रेनिंग सेंटर से रामपुर डुमरा रेलवे स्टेशन तक निकाला गया।
इस बीच जवानों द्वारा प्राथमिक विद्यालय औंटा,
उच्च माध्यमिक स्कूल, हाथीदह में जाकर बच्चों को जागरूकता संदेश दिया गया। जिसमें उन्हें अपने जीवन मे अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही रेलवे संपति को नुकसान न पहुचाने का संदेश दिया गया। रेलवे परिसर में टिकट कटाकर चलने हेतु प्रेरित किया गया।
रेलगाड़ी के इंजन ,विकलांग कोंच, पायदान पर यात्रा न करने हेतु बच्चों को जागरूक किया गया। रेल परिसर में धूम्रपान न करने हेतु हिदायत दिया गया, ऐसा करने पर दंड के बारे में भी बताया गया।
इस समारोह में असिस्टेंट कमांडेंट प्रसन्न कुमार, इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा, सुरेश यादव, रामुदार मिश्रा, एसआई प्रशांत कुमार, शिवशंकर सिंह समेत अन्य रेल कर्मी शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment