दरभंगा में चार बच्चों की मौत पर सीएम दुखी, आश्रितों को 4/4 लाख देने के निर्देश!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!:-

दरभंगा में चार बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबकर हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया

मृतक के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की

पटना, 07 जुलाई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जगनी टोला के चार बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबकर हुयी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है और मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें