बढ़ते अपराध के खिलाफ आम आदमी पार्टी का धरना!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में बढ़ते अपराध के खिलाफ आम आदमी पार्टी के द्वारा डीएम ऑफिस पर धरना देकर विरोध जताया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 7 सूत्री मांगों को लेकर आज धरना दिया है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि बेगूसराय में हाल के दिनों में अपराध चरम पर हो गया है उस पर रोक लगाने, महिलाओं पर अत्याचार बंद करने, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अग्निपथ योजना को वापस लेने, जिले के विभिन्न अंचलों में दाखिल खारिज सही से कराने, जिले में भूमिहीन परिवारों को बासगीत का परिचय देकर बसाने, सभी प्रखंडों में बिजली बिल में गड़बड़ी में सुधार के लिए कैंप लगाने, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अपराध पर नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर आज का यह धरना दिया गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने स्वच्छ सरकार दे रही है उसी तरह बिहार में भी सिर्फ ईमानदारी से लोग काम करने लगे तो अपराध पर तो लगाम लगेगा ही सारी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment