प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट से खाना बना रही महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया,इस घटना में महिला का पति भी बचाने के दौरान घायल हो गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बगरस गांव की है । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बगरस गांव निवासी बसंत कुमार सहनी की 19 वर्षीया पत्नी रातों देवी बुधवार के दोपहर का खाना बना रही थी । खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से गैस लीकेज हो गया और विस्फोट कर गया और आग लगी , आग रातों देवी के शरीर में भी लग गई। रातों देवी आग बुझाने की काफी प्रयास की और शोर-शराबा की। शोर गुल पर पति और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया लेकिन तब तक महिला 80% से अधिक जल गई थी। झुलसने के महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति बसंत कुमार सहनी भी आग बुझाने के दौरान वह भी आपके चपेट में आ गए और मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर बखरी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
बाईट- परिजन




