एस एन श्याम/अनमोल कुमार:-
पटना में डबल मर्डर
भीड़ ने हत्यारों के घर पर किया हमला ।
आगजनी तोड़फोड़। पटना,5 जुलाई।राजधानी पटना के मसौढ़ी अनुमंडल के पुनपुन थाना क्षेत्र स्थित डूंमरी भूसा गांव में आज दो युवकों की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई
दोनों युवकों की लाश बोरे में बंद थी। जिनमें एक का सर धड़ से अलग था तो दूसरे के धड़ को चार टुकड़ों में काट दिया गया था। यह शव डुमरी के ही रहने वाले पिंटू सिंह के घर से बरामद हुआ । पुलिस के अनुसार इस जघन्य हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है।
इस जघन्य हत्या की खबर मिलते ही पूरे पुनपुन इलाके में सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने पिंटू सिंह के घर को घेर लिया और घर में घुसकर तोड़ फोड़ दिया। इतना ही नहीं पिंटू के घर के बाहर खड़ी एक कार में आग भी लगा दी ।घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मामले की छानबीन की जा रही है।
इस दोहरे हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों ने nh83 जाम कर दिया है। जिस वजह से देर रात तक पटना मसौड़ी रोड पर यातायात संचालन बंद था प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवकों की पहचान पुनपुन के ही मदार गांव के रहने वाले उमेंद्र कुमार उर्फ टिनल (32 वर्ष )और जलेंद्र कुमार उर्फ चुना (28) के रूप में कई गयी है। घटनास्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है।




