सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली!

SHARE:

घनश्याम सिंह की रिपोर्ट:-

जगदीशपुर प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा दिवस पर विभिन्न आपदाओं की जानकारी पर चर्चा करते हुए मॉकड्रिल किया गया । मध्य विद्यालय जगदीशपुर में बच्चों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली । क्योंकि सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है जिससे कई जाने चली जाती है । उसके आलावा भूकंप , आगजनी, कोविड , नाव दुर्घटना तथा अन्य आपदाओं पर मॉकड्रिल किया गया । इस अवसर पर नोडल शिक्षिका बिन्दु कुमारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को हम रोक नहीं सकते पर इसके बारे में प्रशिक्षित हो और जानकारी से जोखिम को कम कर सकते हैं तथा मानवकृत आपदाओं को कम कर सकते हैं । इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी वासुदेव , कल्पना , आग्रह , अभिनाश सरोज , नवल किशोर पंजियारा बाल संसद के आकृति , चांदनी , संध्या ,सरिखा,माही, प्रियांशु , प्रियंका सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं तथा शिक्षक उपस्थित रहे ।

Join us on:

Leave a Comment