राजद के 26 वर्ष पुरे, पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान!

SHARE:

REPORT–Arvind Kumar:-

बिहार कि विपक्षी पार्टी राजद के 26 वर्ष पुरे होने पर पार्टी के आह्वाहन पर राजद नेताओ द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया ।
पूर्वी चंपारण जिला राजद ने भी व्यापक रुप से सदस्यता अभियान चलाया। जिला के हर प्रखंड में राजद नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों के बीच पार्टी के नीतियों के बारे में बताया। रक्सौल में राजद नेता रामबाबू यादव के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो वही मोतीहारी शहरी के दलित-महादलित बस्ती में पार्टी के विधान सभा प्रभारी मणि श्रीवास्तव के द्वारा कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया । जिसमे दर्जनों राजद नेता इस कर्यक्रम में भाग लिए । साथ ही इस मौके पर लाइन लगकर दलित बस्ती के महिलाओं और पुरुषों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर राजद नेता मणि श्रीवास्तव ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष् लालू प्रसाद यादव के आह्वाहन पर पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर वृहद् रुप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जिला के सभी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरी क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया गया है।इसी के तहत दलित बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।क्योंकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हमेशा गरीब,दलित और समाज के निचले तबके के लोगों के उत्थान की बातें करते रहे हैं।

बाईट— मणि श्रीवास्तव — विधानसभा प्रभारी राजद मोतिहारी

Join us on:

Leave a Comment