स्थापना दिवस पर राजद ने चलाया सदस्यता अभियान!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

राजद के स्थापना दिवस के मौके पर पूरे नालंदा जिले में स्थापना दिवस की धूम देखी गयी।गौरतलब है कि लालू प्रसाद ने अपने दम पर 1997 में आरजेडी को खड़ा किया था। तब स्थापना के वक्त उनके साथ रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह समेत 17 लोकसभा सांसद और आठ राज्यसभा सांसदों की मौजूदगी में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे। स्थापना के साथ ही लालू प्रसाद यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था और आज भी वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।हालांकि पार्टी का पूरा दारोमदार उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर है और वो अपनी जिम्मदेरी को बाखूबी निभा रहे हैं, उनकी दूरदर्शिता और रणनीति के कारण ही आज पार्टी बिहार में नंबर वन है।इस मौके पर राजद नेताओ के द्वारा अस्पताल चौराहा व देवीसराय चौक पर सदस्यता अभियान चलाया गया।वही राजद नेता अनिल साहनी व अरुणेश यादव ने कहा कि लालू यादव हमेशा गरीबो की आवाज बनकर लड़ने का काम किया है आज भले ही
RJD के स्थापना दिवस पर RJD के समर्थकों के लिए जश्न का समय है। लेकिन RJD सुप्रीमों Lalu Yadav इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं जिस कारण कार्यकर्ताओं के चहरे पर मायूसी दिख रही है। स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर स्थापना दिवस के मौके पर राजद कार्यकर्ताओ ने जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है।

बाइट।अनिल साहनी राजद नेता
बाइट।अरुणेश यादव राजद नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment