रवि शंकर शर्मा :-
समाजसेवी संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र।
मोकामा के लोककल्याणकारी संस्थान द्वारा सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को आज प्रमाणपत्र दिया गया।मोकामाघाट दुर्गा स्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रवीण कुमार शर्मा,रेलवे सुरक्षा आयुक्त प्रसन्ना कुमार,मोकामा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, आक्सिजन् मैन गौरव राय,भाजपा के मोकामा नगर अध्यक्ष रौशन भारद्वाज, समाजसेवी चन्दन कुमार,प्रणव शेखर शाही आदि उपस्थित रहे।आज कार्यक्रम में कुल 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया।मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रवीण कुमार शर्मा ने संस्था के द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भागीरथ प्रयास कहा।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने भी संस्थान के प्रयासों को सराहा एवं संस्थान को हर संभव मदद का आश्वसन् दिया।प्रदेश में ऑक्सीजन मैन के नाम से मशहूर गौरव राय ने संस्था के काम से प्रभावित होकर प्रशिक्षण प्राप्त एक महिला को सिलाई मशीन एवं एक बच्ची को साईकल देने की घोषणा की।वहीं भाजपा नेता रौशन भारद्वाज ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओंं को रोजगार से जोड़ने का आश्वसन दिया।बताते चलें कि संस्था द्वारा कई वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण देने सहित कई सामाजिक कार्य किया जाता है।मौके पर संस्था के सदस्यों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




