लड़की ने नहीं दिया नंबर तो उसके परिवार पर तलवार से हमला,7 घायल

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-


नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक लड़की से मोबाइल नंबर मांगने का विरोध करने पर तलवार से एक ही परिवार के 7 लोगों पर हमला कर दिया गया। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला पकरीबरावां थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बीघा मुसहरी की है। बताया जा रहा है कि गोरेलाल मांझी गांव के ही दामोदर मांझी की बेटी से मोबाइल नंबर मांग रहा था। जिसके बाद बेटी ने अपने पिता की सारी बात बताई। जिसका शिकायत करने लड़की के पिता गोरेलाल के घर पहुंचा, तभी गोरेलाल मांझी, किशोरी मांझी एवं रामाशीष मांझी ने तलवार से हमला कर दिया। जिसमें लड़की के पिता सहित कुल 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को पकरीबरावां पीएससी में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

Join us on:

Leave a Comment