प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय शहर के चर्चित तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए नेहा की छोटी बहन और उसके देवर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि नेहा की हत्या प्रेम प्रसंग और ब्लैक मेलिंग की वजह से उसकी छोटी बहन और उसका देवर ने किया है। एक आरोपी नेहा की बहन निशा और दूसरा आरोपी निशा का देवर कुंदन कुमार है। एक अन्य आरोपी कुंदन का दोस्त अभी फरार है। नेहा की हत्या 11 जून की रात शोरूम से काम कर घर लौटने के दौरान घर से कुछ दूर पहले आनंदपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थीं। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नेहा की हत्या उसके ही बहन और देवर ने प्रेम प्रसंग और ब्लैक मेलिंग में की है। दरअसल निशा के देवर कुंदन का नेहा की सबसे छोटी बहन से लव अफेयर चल रहा था। इसी के कुछ फोटोग्राफ्स नेहा को सबूत के तौर पर हाथ लगे थे। उसके बाद नेहा कुंदन पर अपनी बहन से शादी करने का दबाव बनाने लगी थी। दूसरी तरफ निशा अपने देवर से अपनी बहन की शादी नहीं होने देना चाहती थी और कुंदन भी नेहा की बहन से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद कुंदन और निशा ने नेहा के हत्या की योजना बनाई और फिर हत्या कर दी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




