तीन दिनों से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका !

SHARE:

बांका से अश्विनी श्रीवास्तव :-

बांका(बिहार) :-

बांका। पिछले तीन दिनों से लापता एक युवक का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के झगड़ी गांव का रहने वाला था। सोमवार को चांदन थाना के आजाद नगर स्थित एक कुएं में उक्त युवक का शव लोगों में तैरते हुए देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। थोड़ी देर बाद पुलिस को इसकी खबर मिलते ही चांदन थाना पुलिस भी वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप पुझार थाना क्षेत्र के अपने गांव झगड़ी से पिछले 3 दिनों से लापता था। इस घटना के पीछे हत्या की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। चांदन थाना पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment