डीएम की अध्यक्षता में जिला लघु सिंचाई प्रमंडल की एक दिवसीय कार्यशाला!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन!

भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत सेन की अध्यक्षता में लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा जिला लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायतों के मुखिया सचिव विभागीय अभियंताओं के साथ बैठक की गई। जिसमें राजकीय नलकूपों की सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यशाला के दौरान जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को सफल संचालन को लेकर किस तरह से कार्य किए जाने हैं इसको लेकर कई दिशा निर्देश दिए और सरकार की ओर से जारी निर्देशों को बताया गया। जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया सचिव और विभाग के अभियंताओं ने कार्यशाला में हिस्सा लेते हुए लगातार होने वाली कई समस्याओं को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिसे जल्दी ठीक करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment