मनोज कुमार :-
गया के एक निजी होटल में मानवाधिकार एवम महिला बाल विकास संगठन की बैठक हुई। इस बैठक की शुरुआत संस्कृत की प्राध्यापिका कविता सहाय के द्वारा मंत्रोचारण एवम सामूहिक दीप प्रज्जवलित कर किया गया
आज की बैठक में बिहार राज्य के अलग अलग शहरों और जिलों से आए सभी लोगों ने अपने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों की चर्चा करते हुए आगे की रणनीति बनाई ।
बैठक की शुरुआत प्रदेश के महासचिव शिवपूजन सिंह की अध्यक्षता में 11 बजे से शुरू होकर करीब 3 बजे तक चला। श्री सिंह ने समाज सुधार को लेकर नए नए पद पर सुयोग्य एवम कर्मठ युवाओं का चुनाव हेतु प्रस्ताव रखा। आगे उन्होंने कहा कि आज की बैठक को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में गया जिला अध्यक्ष अमित मोहन मिश्रा जी का अहम भूमिका है।
इस बैठक में अंकित सिंह को सर्व सहमति से गया जिला का सचिव बनाया गया। अंकित सिंह ने जिला सचिव बनते ही शिवपूजन सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री सिंह हमेशा से ही नए चेहरे को सामने लाते रहे हैं और युवाओं को मौका देते रहे हैं। इन्होंने युवाओं से समाज में आगे आकर अच्छे कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को आग्रह किया ।
सुश्री कविता सहाय ने महिलाओं के अधिकार के बारे में बात करते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षित करने की जरूर है और समाज में लोगों की नजरिया बदलने की जरूरत है।
इस बैठक में बीआरएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ ब्रजेंद्र सिंह, समाजसेवी श्यामदर्शन शर्मा, जदयू के समाज सुधारक साकेत सिंह सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे। वहीं मंच का कुशल संचालन डॉ अरविंद शर्मा ने की ।



