मनोज कुमार :-
प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया : श्रीकान्त
गया , प्रदेश जनता दल यू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई• रामचरित्र प्रसाद ने श्रीकान्त प्रसाद को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया। इसके लिए जदयू के सर्वमान्य देश के नेता व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदेश महासचिव श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के श्रीकांत प्रसाद ने कहा कि राज्य में श्रमिकों के विकास कार्य में अहम भूमिका रहा है। एवं तकनीकी से जुड़े सभी लोगों ने ईमानदारी पूर्वक कार्य कर विकास के क्षेत्र में इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ई श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों को तेजी से सरकार निबन्ध करा रही हैं।
प्रदेश महासचिव श्रीकांत प्रसाद श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ ने कहा कि ई• पोर्टल पर खुद से या वसुधा केंद्र के माध्यम से कामगारों की निबंधन हो रही है। बिहार में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के निबंधन 2 करोड़ 84 लाख हो गया है।
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र से जुड़े कुल निबंधन कामगारों की संख्या एक करोड़ 40 लाख 56 हजार कामगार जुड़े हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में कृषि के क्षेत्रों में काफी सुधार हुआ है। तथा किसानों को लाभ मिल रहा है। कृषि के क्षेत्र से जुड़े एक करोड़ 40 लाख 56 हजार ,घरेलू कार्य से जुड़े 41लाख 95 हजार, निर्माण के क्षेत्र में 28 लाख 33 हजार, कपड़ा उद्योग से 16 लाख 7 हजार,विविध क्षेत्र से 10 लाख 19 हजार से अधिक कामगारों का निबंधन हुआ है।




