सुल्तानगंज हादसे पर सीएम मर्माहत, आश्रितों को 4/4 लाख देने के निर्देश

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

अब्जूगंज घाट पर गंगा नदी में डूबने से चार लोगों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया

→ मृतक के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की

पटना, 01 जुलाई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर जिलान्तर्गत सुल्तानगंज के अब्जूगंज घाट पर गंगा नदी में चार लोगों की डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है और इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। • मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment