लैंडस्लाइड के चपेट में सेना का कैंप, 55 मिट्टी में दबे, 7 शहीद,तलाश जारी

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

भूस्खलन में टेरिटोरियल आर्मी के कैम्प का चपेट में आने से 55 जवान मिट्टी में दबे। अब तक 7 जवानों के शव निकाले जा चुके

मणिपुर में लगातार हो रही भारी बारिश से तबाही मची हुई है। भारी बारिश के कारण बुधवार रात भूस्खलन हुआ,​ जिसकी चपेट में आम लोगों के साथ ही टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान आ गए। भूस्खलन के कारण चपेट में आए लोगों और टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को बचाने का काम जारी है।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधवार रात भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 45 से अधिक लोग मलबे में दबे हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में आने वाले 7 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। जबकि 45 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आने वाले अब तक कुल 19 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इसके साथ ही राहत और बचाव का कार्य जारी है।

Join us on:

Leave a Comment