रवि शंकर शर्मा :-
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरुद्ध बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन की आग बाढ़ अनुमंडल तक भी पहुंच आई जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने nh31 को जाम कर 1 घंटे तक नारेबाजी की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हत्यारे की जल्द से जल्द सुनवाई हो और उसे फांसी की सजा दी जाए बजरंग दल के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चाक-चौबंद दिखी.




