प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय के मंझौल थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंझौल थाने की पुलिस ने 10 मार्च को हुए डीलर अरुण सिंह हत्या कांड का उद्भेदन करते हुए 3 आरोपियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 10 मार्च को मंझौल थाना क्षेत्र के पवड़ा निवासी डीलर अरुण सिंह की घर पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस के द्वारा मोबाइल सर्विलांस के साथ-साथ अन्य तकनीकी सहायता से मामले की छानबीन शुरू की गई तत्पश्चात जो बातें सामने निकलकर आई उनमें आरोपियों का कहना है कि डीलर अरुण सिंह चरित्रहीन प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और वह गांव की महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनका शोषण करते थे । इसी से आक्रोशित होकर अपराधियों ने डीलर अरुण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के पवड़ा निवासी मोहम्मद सोनू, मोहम्मद इनायतुल्लाह, मोहम्मद अशफाक के रूप में की गई है । गिरफ्त में आए अपराधियों के पास पुलिस ने एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक बाइक एवं दो मोबाइल भी बरामद किए हैं । फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। इसके साथ ही 3 दिन पूर्व भी टेंट संचालक अरविंद तांती को इन्हीं आरोपियों के द्वारा गोली मारकर घायल किया गया था।
बाईट- योगेंद्र कुमार -एसपी बेगूसराय




