अग्निपथ भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ एवम् युवाओं के साथ धोखा- कांग्रेस!

SHARE:

मनोज कुमार :-

  • अग्निपथ भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ एवम् युवाओं के साथ धोखा _ कांग्रेस *
    कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत दिनाक 27 जून 2022 को बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित कर सेना में बहाली की अग्निपथ योजना को अविलंब वापस कराने की आवाज बुलंद किया जाएगा।
    कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन को गया जिला के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों सफल बनाने हेतु आज स्थानीय इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में जनजागरण अभियान एवम् 27 जून के सत्याग्रह कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा छात्र, नौजवान की भागीदारी हेतु अपील किया गया।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष राम उदय प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, श्रवण पासवान,अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, विनोद बनारसी, शिव कुमार चौरसिया, मनोज कुमार मालाकार, बैजनाथ रजक, विनोद मालाकार, उदय शंकर पालित, अरुण कुमार पासवान, सुरेंद्र मांझी, आदि ने कहा कि भारतीय सेना को लेकर केंद्र सरकार ने जो बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए अग्निपथ योजना लाई है, जिसके खिलाफ में देशभर के छात्र, नौजवान का गुस्सा चरम पर है, तथा ये लोग पूरे भारत में इसे अविलंब वापस कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है, तथा कांग्रेस पार्टी छात्रों के शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक आंदोलन का समर्थन कर रही है।
    नेताओ ने कहा की केंद्र सरकार 14 जून को अग्निपथ योजना लाने के बाद अभी तक तीन, चार अमेंडमेंट कर चुकी है, जिससे प्रमाणित होता है की मोदी सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना में बहुत खामियां है।
    नेताओ ने कहा की एक कुशल एवम् सशक्त सेना बनने में पांच से सात साल लग जाता है, परंतु अग्निपथ योजना केवल चार साल का है, जो देश की सुरक्षा के लिए भी सही नही है।
    नेताओ ने कहा की देश के छात्र, नौजवान सन 2020_2022 के बीच लगभग लाखो की संख्या में जल, थल, वायु तीनों विंग में बहाली हेतु लिखित परीक्षा, एवम् शारीरिक परीक्षा पास है, उनका केवल मेडिकल और कुछ अन्य चीजे बाकी है, उन्हे भी पूरी तरह खारिज कर अभी केवल 46 हजार अग्निवीरो की बहाली निकली गई है।
    नेताओ ने टावर चॉक पर अपने, अपने हाथों में मशाल लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अविलम अग्निपथ योजना वापस कराने की मांग केंद्र सरकार से किया।

Join us on:

Leave a Comment