कोचिंग संचालक हत्याकांड, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या,3 गिरफ्तार

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

( प्राइवेट कोचिंग संचालक मुकुल की प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या)

बाढ़ नाबालिग से प्रेम प्रसंग का मामला की कीमत प्राइवेट कोचिंग संचालक मुकुल कुमार लक्ष्मीपुर एनटीपीसी थाना निवासी को अपनी जान गवा कर देनी पड़ी लड़की के परिजनों ने एक फोटो वायरल होने के बाद कोचिंग संचालक को मौत के घाट उतारने का योजना बनाया और सफल भी हो गया बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गत 14 मई को एक ईंट भट्ठे के पास से एक युवक की ईट पत्थर से मारपीट कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया था पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर एनटीपीसी थाना में कांड संख्या 48/2022 दर्ज करते हुए चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था लेकिन जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू की तो पता चला कि एक नाबालिक लड़की के साथ अवैध संबंध के चलते नाबालिक लड़की के परिजनों ने कोचिंग संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी पुलिस ने दीनानाथ ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी चंदन कुमार शहरी गांव निवासी और पंकज कुमार पंचशील नगर निवासी को गिरफ्तार करते हुए मामले का उद्भेदन कर दिया जिसमें सारे अपराधियों ने पूरी योजना पुलिस के समक्ष स्वीकार करने की बात की जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते हुए ए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले का उद्भेदन किया/

वाइट– अरविंद प्रताप सिंह एएसपी बाढ़

Join us on:

Leave a Comment