स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन!

SHARE:

(आरा से रिपोर्ट अख्तर शफी निक्की)

स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चरपोखरी में , स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ प्रशिक्षक संतोष कुमार गुप्ता के निर्देशन में एकल इस्तेमाल प्लास्टिक को बंद करने के संकल्प के साथ शुरुआत किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने के लिए मानव को जागरूक होना होगा। प्लास्टिक को पुरी तरह से बंद करना होगा। वरिष्ठ शिक्षक गणित ,राकेश कुमार सिन्हा ने संबोधित कर बताया, कि प्लास्टिक का सबसे बुरा प्रभाव प्रकृति पर पड़ता है। प्लास्टिक में बंद कचड़ा को लावारिस जानवर खाकर विमार हो जाता है। प्लास्टिक जानवरों के आंत में फस जाता है जिससे उसकी मौत तक हो जाती है।सोसल साइंस शिक्षीका अर्चना कुमारी अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण हर विद्यालय में आयोजित होना चाहिए। बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए आदर्श प्रशिक्षण जरूरी है। शिक्षिका प्रतिमा कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बोली कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर मानवों ने खुद को संकट में डाल दिया है,सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंद होना चाहिए। प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने प्रशिक्षण को जीवन के लिए जरूरी बताया और प्रकृति के हित के लिए आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ भी लिया। बताते चलें कि प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चरपोखरी में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित हैं जो कई संकल्प के साथ गंभीरता से संचालित हो रहा है। आयोजन का संचालन चित्रकार रौशन राय ने किया और प्रशिक्षण के गहराई को वारिकी से समझाया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्काउट गाइड के वारिकियो को प्रशिक्षक द्वारा बताया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment